सुमन राज और उजाला यादव का भोजपुरी लोकगीत 'बोलावता कजरवा' रिलीज
25-May-2024 06:29 PM 8956
मुंबई, 25 मई (संवाददाता) गायिका सुमन राज और अभिनेत्री उजाला यादव का भोजपुरी लोकगीत 'बोलावता कजरवा' रिलीज हो गया है।'बोलावता कजरवा' लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर किया रिलीज गया है। इस गाने को सुमन राज ने गाया है, वहीं इसमें उजाला यादव ने अभिनय किया है।इस गाने के वीडियो में दर्शाया गया है कि एक पत्नी का पति परदेस में है और घर पर पत्नी अकेले तन्हाई में जैसे तैसे दिन काट रही है। वह अपने पति को लाख जतन करके घर पर बुला रही है और साथ-साथ दिन रात बिताना चाहती है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'बोलावता कजरवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सोनू सनेही ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी, डीओपी गौरव राय, राजन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^