सुलतानपुर में अराजक तत्वों ने खंडित की महात्मा गांधी की प्रतिमा
17-Sep-2024 11:41 PM 4983
सुलतानपुर, 17 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ग्राम पंचायत हरसायन नागापुर के छेदुवारी गांव के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने बीती रात खंडित कर दिया। एसडीएम जयसिंहपुर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। क्षेत्रीय निवासी अमरजीत पांडेय ने आगे बढ़कर तहरीर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^