सुक्खू ने हमीरपुर में 184 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं कीं समर्पित
17-Aug-2024 10:38 PM 1677
शिमला, 17 अगस्त (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। श्री सुक्खू ने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक बहुद्देश्यीय खेल परिसर की आधारशिला रखी। इस आधुनिक परिसर में 8-लेन वाला स्विमिंग पुल, एक शूटिंग रेंज साथ ही कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, योग, टेबलटैनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए विशेष स्थान समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्य के अन्य भागों में भी इस तरह के बहुद्देश्यीय खेल परिसरों का निर्माण कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^