सुक्खू ने गेहूं, मक्की उगाने वाले क्षेत्रों की मैपिंग करने के दिये निर्देश
10-Jan-2025 08:53 PM 6477
शिमला, 10 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता में अधिकारियों को प्रदेश में प्राकृतिक खेती से गेहूं व मक्की उगाने वाले क्षेत्रों की मैपिंग करने के निर्देश दिये। श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कृषि विभाग के सभी फार्म को सिर्फ प्राकृतिक खेती पद्धति से ही खेती करने के लिये विकसित किया जाएगा। आगामी वर्ष से इन सभी में प्राकृतिक खेती की जायेगी। यहां प्राकृतिक खेती करने के लिए बीजों का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं और मक्का के भंडारण के लिये हाई एंड तकनीक से भंडारण केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में एक लाख परिवारों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जायेगा। उन्होंने हमीरपुर के ताल में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की संभावना तलाश करने के निर्देश भी दिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^