सुक्खू ने देश-विदेश से आए पर्यटकों से की बातचीत
25-Dec-2024 11:34 PM 2363
शिमला, 25 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को विंटर कार्निवाल, शिमला में देवतुल्य हिमाचलवासी और देश-विदेश से आए पर्यटकों से बातचीत की। श्री सुक्खू ने कहा कि हमारी देवभूमि पर्यटकों की पहली पसंद बन चुकी है, यहाँ की अनोखी सुंदरता और अद्भुत शांति हर पर्यटक को अविस्मरणीय अनुभव दे रही है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल एक जगह नहीं, पर्यटकों के लिए नैसर्गिक सुंदरता और शांति का एहसास बन गया है। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने श्री सुक्खू के साथ तस्वीरें भी खींचवाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^