स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, कमाई 350 करोड़ के पार
25-Aug-2024 04:57 PM 4392
मुंबई, 25 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 , ने भारतीय बाजार में 350 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का परचम लहरा रही है।फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। इससे पूर्व 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।फिल्म स्त्री 2 पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम बना रही है। फिल्म स्त्री 2 के प्रदर्शन के 10 दिन पूरे हो गए हैं। रविवार के दिन स्त्री 2 ने शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है। स्त्री 2 ने 350 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^