पेट और जांघों के स्ट्रेच मार्क्स को करना है दूर, घरेलू नुस्खे
10-Sep-2021 12:54 PM 7088
जरूरत से ज्यादा मोटापे, गर्भावस्था या फिर पीरियड्स के दौरान अक्सर शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं। दरअसल, आपके शरीर में किसी भी तरह का उतार चढ़ाव होने पर शरीर पर खिंचाव के निशान बनने लगते हैं। हालांकि ये निशान किसी तरह के रोग या शारीरिक समस्या का संकेत नहीं होते हैं, लेकिन कई लोगों को यह देखने में बुरे जरूर लगते हैं। जिन्हें छिपाने के लिए उन्हें लंबे कपड़ों का सहारा लेना पड़ता है। अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे। स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे- विक्स वेपोरब - अक्सर लोग विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम होने पर करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए विक्स वेपोरब को निशान के ऊपर लगाएं फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। नींबू का रस- एक कटोरी में नींबू का रस निकालकर अपने स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर गोलाकार दिशा में लगाएं। इसे दस मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। बादाम का तेल- शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई भी तेल लेकर उसमें एक से दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। अब इस तेल को हल्का गर्म करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इस तेल को भी आपको गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाना है। इसे सूखने तक मलते रहें। इस उपाय को आप दिन में दो बार करें। बेसन और खीरे का रस- स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में बेसन लेकर उसमें एक चम्मच खीरे का रस मिला कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। marks..///..stomach-and-thigh-stretch-marks-have-to-be-removed-home-remedies-316377
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^