स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने को मिली मंजूरी
06-Jun-2025 09:16 PM 5206
नई दिल्ली, 06 जून (संवाददाता) दूरसंचार विभाग ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में अपने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत करने को मंजूरी दे दी है। दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि स्टारलिंक तीसरी कंपनी है, जिसे यह अनुमति मिली। इससे पहले यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी दी गई थी। स्टारलिंक को तीसरे सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर के रूप में लाइसेंस दिया गया है। लाइसेंस के बाद स्पेक्ट्रम आवंटन होगा, जिससे सैटेलाइट टेलीकॉम सेवाएं तेजी से शुरू होंगी। यह सेवा खासकर उन क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाएगी जहां पारंपरिक नेटवर्क स्थापित करना मुश्किल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^