स्टालिन ने मोदी से राहत कार्य के लिए फंड जारी करने का आग्रह किया
29-Dec-2021 06:18 PM 5616
चेन्नई 29 दिसंबर(AGENCY) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य में वर्षा प्रभावित इलाको में राहत और पुनर्वास कार्य के वास्ते फंड जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को निर्देश देने का आग्रह किया। श्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को तीन ज्ञापन दिया है जिसमें राहत सहायता के लिए तात्कालिक रूप से 1,510.83 करोड़ तथा स्थायी सहायता के लिए 4,719.62 करोड़ रुपये मांगे गये हैं ताकि राज्य में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए सड़कों, पुलों और इमारतों को का पुर्निमाण किया जा सके। उन्होंने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान के लिए केंद्रीय टीम ने 12 नवंबर को राज्य का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रही थी तथा बाढ़ से स्थिति और खराब हो गयी है। वहीं राज्य आपदा राहत कोष का पैसा भी पूरा खर्च हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^