स्टालिन ने मछुआरों की सुरक्षित रिहाई के लिए जयशंकर से किया आग्रह
24-Jan-2024 11:54 PM 7777
चेन्नई, 24 जनवरी (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा राज्य के मछुआरों की लगातार गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी शीध्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए और तत्काल राजनयिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए बुधवार को विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर से संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक बुलाने का आग्रह किया। श्री स्टालिन ने डॉ. जयशंकर को एक अर्ध-आधिकारिक पत्र में, जिसकी प्रतियां बुधवार शाम मीडिया को जारी की गईं, 22 जनवरी को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ रामनाथपुरम जिले के छह मछुआरों की गिरफ्तारी पर उनका ध्यान आकर्षित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^