स्टालिन ने मछुआरों की श्रीलंकाई नौसेना से रिहाई के लिए विदेश मंत्री से किया आग्रह
24-Jun-2024 06:20 PM 6471
चेन्नई 24 जून (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए राज्य के 37 मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने का सोमवार को आग्रह किया। डॉ. जयशंकर को लिखे पत्र में श्री स्टालिन ने उनसे तमिलनाडु के 37 गिरफ्तार मछुआरों और जब्त की गई नौकाओं की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने और इस मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए श्रीलंका सरकार पर दबाव डालने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^