स्टालिन ने केंद्र से राहुल गांधी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आग्रह
18-Sep-2024 09:59 PM 2489
चेन्नई, 18 सितंबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की धमकी पर केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और विपक्ष के नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का बुधवार को आग्रह किया। श्री स्टालिन नेआज ‘एक्स’ पर लिखा, “ राहुल के करिश्मे और बढ़ते जन समर्थन ने कई लोगों को परेशान कर दिया है, जिसके कारण, उन्हें डराने-धमकाने जैसी घिनौनी हरकतें कर रहे हैं। भाजपा नेता की इस धमकी से कि राहुल गांधी का हश्र भी उनकी दादी जैसा ही होगा, से गहरा सदमा लगा है और शिंदे सेना के एक विधायक द्वारा राहुल गांधी के जीभ काटने पर इनाम की घोषणा जैसी अन्य धमकियां भी दी गई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^