स्टालिन ने चक्रवात प्रभावित विल्लुपुरम का किया दाैरा,मुआवजे का आश्वासन
02-Dec-2024 11:31 PM 7919
चेन्नई, 02 दिसंबर (संवाददाता) चक्रवाती तूफान फेंगल के आने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को विल्लुपुरम जिले का दौरा किया, राहत सामग्री वितरित की और नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण जिले में रिकॉर्ड 50 सेमी बारिश हुयी थी। श्री स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार तमिलनाडु में चक्रवात से हुए नुकसान की सूची बनाएगी और बारिश के कहर से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तुरंत एक केंद्रीय टीम भेजने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करेगी। इस संबंध में राज्य सरकार केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी और राज्य में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी देगी। राहत कार्यों के लिए नियुक्त मंत्रियों और जिला अधिकारियों के साथ नुकसान का आकलन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में अभूतपूर्व बारिश हुई है और कई इलाके बाढ़ में डूब गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^