स्टालिन कोरोना से हुए स्वस्थ
17-Jul-2022 06:36 PM 7878
चेन्नई 17 जुलाई (AGENCY) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन कोरोना संक्रमण से पूरी से ठीक हो गए है और कल उन्हें कावेरी अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी। रविवार को अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। श्री स्टालिन के आईसोलेशन का समय कल पूरा होगा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी। बुलेटिन ने कहा गया है कि श्री स्टालिन को घर पर एक ओर सप्ताह पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। श्री स्टालिन को 12 जुलाई को कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आने पर 14 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ ने श्री स्टालिन के जल्द ठीक होने की कामना की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^