स्पेन के वृद्धाश्रम में आग लगने से 10 लोगों की मौत, दो जख्मी
16-Nov-2024 12:28 AM 4897
मैड्रिड, 15 नवंबर (संवाददाता) उत्तरी स्पेन में शुक्रवार सुबह एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार आग स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे विलाफ्रांका डे एब्रो शहर के वृृद्धाश्रम में लगी थी। आग लगने की वजहों की अभी भी जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^