सूबे के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है सरकार: दयाशंकर
04-Apr-2023 11:18 PM 6109
कुशीनगर 04 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग दयाशंकर सिंह कहा है कि उनकी सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाये मुहैया कराने एवं प्रदेश के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। श्री सिंह ने मंगलवार को यहां सेवरही(तमकुहीराज) में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के यात्री शेल्टर के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद कहा कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों के प्रति सरकार दृढ़ संकल्पित है। किसी क्षेत्र के विकास के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा होना महत्वपूर्ण है। इस क्रम में सेवरही में बस स्टैण्ड यात्री शेल्टर का शिलान्यास मील का पत्थर साबित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^