सोनोवाल विशाखापत्तनम में कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत
22-Feb-2022 10:08 PM 8495
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (AGENCY) पत्तन, पोत एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट में गुरुवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय की ये परियोजनाएं रसद लागत में कटौती, आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करने के लिए पीएम गति शक्ति के तहत की गई पहल का हिस्सा है। सरकार के मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 का मकसद स्थानीय वस्तुओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। श्री सोनोवाल बुधवार को सागरमाला परियोजना के तहत तटीय सामुदायिक विकास में एक महत्वपूर्ण आधार के रूप में कुशल जनशक्ति प्रदान करने के लिए विशाखापत्तनम में कौशल विकास सुविधा का उद्घाटन करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^