सोना 920 और चांदी 3276 रुपये सस्ती
21-Aug-2022 02:17 PM 4312
मुंबई 21 अगस्त (AGENCY) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी से वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 920 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 3276 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 42.79 डॉलर प्रति औंस गिरकर सप्ताहांत पर 1749.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 42.2 डॉलर प्रति औंस लुढ़ककर 1750 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 1.4 डॉलर प्रति औंस टूटकर 19.09 डॉलर प्रति औंस रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^