सोना 434 और चांदी 1010 रुपये सस्ती
01-Sep-2022 08:45 PM 2392
मुंबई 01 सितंबर (संवाददाता) वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से डॉलर में जारी तेजी के दबाव में विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में आई गिरावट से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 434 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1010 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.75 प्रतिशत टूटकर 1697.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 1.03 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1695.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 1.34 प्रतिशत लुढ़ककर 17.73 डॉलर प्रति औंस बोली गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^