सोमालिया में आत्मघाती विस्फोट, 10 लोगों की मौत
12-Jan-2022 11:11 PM 3341
मोगादिशु, 12 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बुधवार को एक आत्मघाती कार विस्फोट से पांस सैनिकों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। बनादिर क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर अली अब्दी वारधेरे ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने मोगादिशु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 21 अक्तूबर रोड पर जा रहे सुरक्षा दल को निशाना बनाया था। हमले में पांच सैनिकों सहित कम से कम 10 लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे आतंकवादी समूह अल-शबाब का हाथ है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है औरव हमले के पीछे की मंशा जानने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके से उठी आग के कारण कई गाड़ियां नष्ट हो गईं। इस बीच अल-शबाब ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^