सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने से सेना का एक अधिकारी शहीद
19-Jul-2023 11:52 PM 2852
श्रीनगर, 19 जुलाई (संवाददाता) लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार तड़के आग लगने की एक घटना में भारतीय सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया, जबकि तीन सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब तीन बजे की है। सेना ने कहा 'आज सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने की घटना में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि अन्य तीन सैनिक घायल हो गए। घायलों को वहां से सुरक्षित निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।' शहीद अधिकारी की पहचान रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^