सिया में नजर आयेगी विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय की जोड़ी
02-Aug-2022 04:11 PM 7532
मुंबई, 02 अगस्त (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय की जोड़ी फिल्म सिया में नजर आयेगी। दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म सिया में विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय की मुख्य भूमिका है। निर्माता मनीष मुंद्रा इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सिया यह एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है और पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है। निर्देशक मनीष मुंद्रा ने कहा, “दिन-ब-दिन, साल दर साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिया, घोर अमानवीयता को चित्रित करने का एक प्रयास है जहां शक्तिहीन, निर्दोष महिलाओं को एक ऐसी दुनिया में रखा जाता है जो सेक्स को वर्जित और फिर भी महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में देखा जाता है।” पूजा पांडेय ने कहा, “एक महिला के रूप में, यह कहानी मुझे महत्वपूर्ण लगी। यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताना बहुत ज़रूरी है, यह अनगिनत पीड़ितों की भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है।” विनीत कुमार सिंह ने कहा, “ एंटरटेनमेंट और इम्पैक्टफूल मेसेज के बीच हमेशा से एक फाइन लाइन होनी चाहिए। दृश्यम फिल्म्स सिया के ज़रिये इस लक्ष्य को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। यह फिल्म पावर-पैक, हार्ड-हिटिंग है , जो निश्चितरूप से दर्शकों ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी । ” यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^