सिवनी मेडिकल कॉलेज सरकार के लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा: पटेल
29-Oct-2024 08:30 PM 4423
सिवनी, 29 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज कहा कि उनका ऐसा विश्वास है कि सिवनी मेडिकल कॉलेज वंचितों, गरीबों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा कर सरकार के सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 300 करोड़ की लागत से बने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी का वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से लोकार्पण किया गया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी का जिला स्तरीय लोकार्पण समारोह राज्यपाल श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार की संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता दर्ज करायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^