सिरोही महाराव को साहित्य चूड़ामणि सम्मान से नवाजा
06-Feb-2024 07:58 PM 5775
उदयपुर, 06 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के उदयपुर में जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को सिरोही महाराव पद्मश्री रघुवीर सिंह सिरोही को उनके द्वारा किए गए साहित्यिक गतिविधियों से समाज के उत्कर्ष एवं मानवीय मूल्यों के लिए साहित्य चूड़ामणि अलंकरण से नवाजा गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस एस सारंदेवोत ने श्री सिंह को अलंकरण, प्रशस्तिका, स्मृति चिन्ह, शॉल भेंट की गयी। प्रो सिंह ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूर्व में यह सम्मान डॉ कर्ण सिंह कश्मीर, रामधारी सिंह दिनकर, नरेन्द्र भाई दवे, सोहन लाल द्विवेदी, मोती लाल मेनारिया को भी प्रदान किया गया था। एक साहित्यकार समाज की वास्तविक तस्वीर को सदैव अपने साहित्य में उतारता रहा है। प्रो सारंगदेवोत ने कहा कि साहित्य द्वारा मानव जीवन के उत्थान एवं चारित्रिक विकास के सफल प्रयासों के साथ-साथ पद्मश्री श्री सिंह के विशारद होने का एक प्रमाण यह भी है कि उन्हें विगत हजारों वर्षों के इतिहास सहित भारतीय संस्कृति एवं धर्म के तत्व जुबानी याद हैं। साहित्य चूड़ामणि सम्मान से नवाजे जाने के बाद 81 वर्षीय महाराव श्री सिंह सिरोही ने कहा, “ यह सम्मान मेरे व मेरे राजपरिवार के लिए गर्व की बात है।.. विद्यापीठ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 10 वर्ष पूर्व वंचित वर्ग तक शिक्षा पहुंचाने एवं हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिये विद्यापीठ की स्थापना हुई। ऐसी संस्थाओं को विशेष दर्जा मिलना चाहिए, क्योंकि इन संस्थाओं ने समाज को विशेष अवदान दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^