सिर्फ झूठी घोषणाएं करते हैं केजरीवालः मल्होत्रा
06-Jan-2025 10:09 PM 2540
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (संवाददाता) केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हर्ष मल्होत्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ घोषणाएं करने का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्होंने इन घोषणाओं को लागू करने के लिए सत्ता में आने का इंतजार करने की क्या जरूरत है। श्री मल्होत्रा ने सोमवार को यहां संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि श्री केजरीवाल पिछले 10 सालों से सत्ता में है और वर्तमान में उनकी सरकार है, फिर उन्हें कुछ भी घोषणा करने की क्या आवश्यकता है। सिर्फ मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर इन सभी घोषणाओं को पास करें और कल से लागू कर दें, लेकिन उन्हें सिर्फ चुनावी घोषणा करनी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^