सिपाही पेपर लीक मामले में दो और लागों को किया गिरफ्तार, अब तक 70 गिरफ्तारियां
04-Feb-2022 07:27 PM 8501
कैथल, 04 फरवरी (AGENCY) हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में सीआईए-1 कैथल पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में अब तक 70 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जांच दौरान सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार की टीम ने डुंडवा गांव और तितरम मोड से आरोपी प्रवीन और सन्नी उर्फ सोनू गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है तथा दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। दोनाें जींद जिला के थुआ निवासी रमेश से सिपाही पेपर की आंसर-की 10-12 लाख रुपए में खरीदी थी। इस मामले में कैथल पुलिस सभी 11 ईनामी आरोपियों सहित कुल 70 आरोपियों को गिरफ्तार की चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^