सिन्हा ने मुश्ताक बर्क की पुस्तकों का किया विमोचन
21-Jul-2024 08:07 PM 2875
श्रीनगर, 21 जुलाई (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को राजभवन में प्रमुख कवियों अहद जरगर और रहमान राही की मूल रचनाओं की मुश्ताक बी. बर्क द्वारा अनूदित पुस्तकों “जर्फ़ जरगर” और “एक्सप्लोरिंग विमल की राही” का विमोचन किया। श्री सिन्हा ने श्री बर्क और प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने अहद जरगर और रहमान राही जैसे महान कवियों की समृद्ध विरासत को उनके शानदार साहित्यिक कार्यों के अनुवाद के माध्यम से आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आज जिन पुस्तकों का विमोचन किया, उनमें “जर्फ़ जरगर” कश्मीर के प्रमुख कवि अहद जरगर की चुनिंदा सूफी कविताओं का संकलन है, जिसका मुश्ताक बी बर्क ने अंग्रेजी में अनुवाद किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^