सिन्हा ने दीपावली की पूर्व संध्या पर लोगों को दी बधाई
11-Nov-2023 11:34 PM 5531
जम्मू, 11 नवंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराज्यपाल ने एक संदेश में कहा,“दीपावली के खुशी के अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली, रोशनी का त्योहार, सभी धर्मों और संस्कृतियों में खुशी और उत्सव साझा करने का एक अवसर है। दीपावली के दीये अज्ञानता के अंत, बुराई पर अच्छाई की विजय, निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक हैं और हमें जीवन के सभी क्षेत्र में अंधेरे से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^