सिग्नेचर ने तीसरा स्थान अर्जित किया
11-Oct-2022 07:18 PM 4054
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (संवाददाता) सिग्नेचर एफसी ने अनुष्का सैमुएल और आशा के दो-दो गोलों की बदौलत मंगलवार को ग्रोइंग क्लब को 4-2 से हराकर खेलो इंडिया महिला प्रीमियर लीग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। सोनी और पूनम ने ग्रोइंग के गोल जमाये। सिग्नेचर की मिन्हा को मैच की श्रेष्ठ खिलाड़ी आंका गया। दिन के पहले मैच में रॉयल रेंजर्स ने अखाला के दर्शनीय गोल से हंस एफसी को 1-0 से परास्त किया। सिग्नेचर ने शुरू से ही दबदबा बनाया और निश्चित अंतराल से गोल जमा कर अपनी जीत को सहज बना दिया। इस जीत के साथ सिग्नेचर ने लीग में चैंपियन हॉप्स और उपविजेता गढ़वाल एफसी के बाद तीसरा स्थान अर्जित कर लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^