सिद्दारमैया ने स्वंय को बदले की राजनीति का निशाना बताया
24-Sep-2024 07:44 PM 2211
बेंगलुरु 24 सितंबर (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मंगलवार को खुद को बदले की राजनीति का निशाना बताते हुए कहा कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता की जांच की अनुमति निर्धारित करने के लिए वह कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करेंगे। मुख्यमंत्री का यह बयान कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से उनकी याचिका को खारिज किए जाने के बाद आया है, जिसमें राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा उनकी पत्नी को 14 मुडा साइटों के आवंटन से संबंधित कथित अनियमितताओं पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी को चुनौती दी गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^