श्याम लाल कॉलेज ने खालसा कॉलेज को हराकर जीता खिताब
26-Feb-2024 10:14 PM 2766
नयी दिल्ली 26 फरवरी (संवाददाता) मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 3-1 से हराकर 10वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के अपने खिताब को बरकरार रखा। आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज की ओर से आशीष शहरावत ने दो गोल और एक गोल प्रवीण मुंडा ने किया। वहीं खालसा कॉलेज की ओर से मोहित ने एक गोल दागा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^