श्याम बेनेगल के निधन पर धनखड़ ने जताया शोक
23-Dec-2024 11:29 PM 1878
नयी दिल्ली 23 दिसंबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फिल्मकार श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री धनखड़ ने सोमवार देर शाम को सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि श्याम बेनेगल के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित श्याम बेनेगल ने भारतीय सिनेमा का परिदृश्य बदल दिया। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्याम बेनेगल ने सामाजिक स्थिति को बहुत गहराई और संवेदनशीलता के साथ प्रदर्शित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^