श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से प्रधानमंत्री मोदी की हो रही जय-जयकार: मेनका गांधी
03-Jan-2024 08:09 PM 1845
सुलतानपुर, 03 जनवरी (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर की सांसद मेनका गांधी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समझ और सूझबूझ से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ, जिसके लिए उनकी पूरे विश्व में जय-जयकार हो रही है। सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आई श्रीमती गांधी ने आज सरतेजपुर गांव में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के बलिदान हुए कारसेवक स्व०राम बहादुर वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहाकि अयोध्या विकसित हो रहे नए स्वरूप के साथ सुलतानपुर का भी विकास होगा। मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सुलतानपुर के सीताकुंड घाट एवं प्रसिद्ध धोपाप धाम रामायण सर्किट से जुड़ेंगे तब इनका महत्व और बढ़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^