08-Sep-2024 12:11 AM
7670
पुदुकोट्टई, 07 सितंबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ श्रीलंकाई नौसेना द्वारा लगातार हो रही गिरफ्तारी की एक और घटना में, श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को अपने क्षेत्रीय जल में कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 14 मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने वाली तीन मशीनीकृत ट्रॉलर जब्त कर लीं।
तमिलनाडु के मत्स्य अधिकारियों के हवाले से प्रारंभिक रिपोर्टों में आज रात कहा गया कि तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के जेगाथापट्टिनम तटीय गांव के रहने वाले मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे डेल्फ्ट द्वीप के पास गहरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे।
गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को कनकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और कानूनी कार्यवाही के लिए मैलाडी में श्रीलंका के मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया।
श्रीलंकाई नौसेना ने इस वर्ष अबतक तमिलनाडु के रामेश्वरम, थूथुकुडी, नागपट्टिनम और पुडुकोट्टई जिलों के 359 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके जल क्षेत्र में अवैध शिकार के कथित आरोपों में मछली पकड़ने वाली कुल 50 नौकाएं जब्त की हैं।...////...