श्रीलंका: संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति दिसानायके की एनपीपी ने हासिल किया बहुमत
15-Nov-2024 04:17 PM 3231
कोलंबो, 15 नवंबर (संवाददाता) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी ने गुरुवार के संसदीय चुनाव के बाद संसद में बहुमत हासिल कर लिया है। देश के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। एनपीपी ने 141 सीटें जीती हैं और 68 लाख 63 हजार 186 वोट हासिल किए हैं। पूर्व विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा की समागी जन बालवेगया पार्टी 19 लाख 68 हजार 716 वोटों के साथ 35 सीटें हासिल कर दूसरे स्थान पर रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^