श्रीलंका में भारी वर्षा से तीन लोगों की मौत, 1.34 लाख से अधिक विस्थापित
14-Oct-2024 12:29 PM 3775
कोलंबो, 14 अक्टूबर (संवाददाता) श्रीलंका में सोमवार सुबह तक भारी वर्षा से हुई आपदाओं के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को बताया कि देश भर के 12 जिलों में सात अक्टूबर से जारी भारी वर्षा से होने वाली आपदाओं के कारण आज सुबह तक 34,492 परिवारों के 1,34,484 लोग विस्थापित हो चुके हैं। श्रीलंका के सिंचाई विभाग ने पांच मुख्य नदियों के किनारे बसे सात स्थानों पर बाढ़ की चेतावनी दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^