श्रीलंका में बसों की टक्कर में 29 लोग घायल
26-Jan-2025 03:08 PM 3259
कोलंबो 26 जनवरी (संवाददाता) श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत में स्थित गॉल में रविवार सुबह तीन बसों की टक्कर के बाद कम से कम 29 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई और इसमें निजी स्वामित्व वाली यात्री बसें शामिल थीं। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि दुर्घटना तब हुई जब एक बस खड़ी थी और दूसरी बस उससे पीछे से टकरा गई, इसके बाद तीसरी बस दूसरी बस से टकरा गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^