श्रीलंका चाहता है इजरायल-भारत परियोजनाओं में तेजी लाना
08-Jun-2023 07:37 PM 5621
कोलंबो 08 जून (संवाददाता) श्रीलंका ने इजरायल और भारत के साथ त्रिपक्षीय सहयोग के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने का फैसला किया है। विदेश मंत्री अली साबरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डेली मिरर ने विदेश मंत्री साबरी के हवाले से कहा कि उन्होंने श्रीलंका में इजरायल के राजदूत नोर गिलोन के साथ बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। श्रीलंका में भारत के राजदूत हाल ही में इजरायल की 75 साल की आजादी का जश्न मनाने के लिए कोलंबो में मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^