श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश के हर जनपद में बनेंगे अटल आवासीय विद्यालय
04-Feb-2024 08:05 PM 3100
कौशांबी 04 फरवरी (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने आज कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में अटल आवासीय विद्यालय बनाये जायेंगे। श्री राजभर ने कांशीराम गेस्ट हाउस,ओसा में श्रम विभाग के अटल आवासीय विद्यालय के संचालन एवं लेबर सेस के संबंध में समीक्षा बैठक में बताया कि श्रमिकों के बच्चों के लिए उप्र के 18 मण्डलों में बनाये गये अटल आवासीय विद्यालयों की उपयोगिता को देखते हुए अब इन्हें प्रदेश के प्रत्येक जनपद में बनाया जायेगा। अटल आवासीय विद्यालय की प्रधानमंत्री ने स्वयं प्रशंसा की है एवं पूरे देश में श्रमिकों के बच्चो के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनाये जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^