श्रमदान में जुटे हजारों हाथ तो दो घंटे में जगमग हो उठा मावठा
04-May-2024 11:01 PM 1912
जयपुर 04 मई (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम हेरिटेज की ओर से आमेर के प्रसिद्ध मावठा सरोवर में शनिवार सुबह विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिससे केवल दो घंटे में ही मावा जगमग हो उठा। हेरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा की अपील पर इस विशेष सफाई अभियान में श्रमदान करने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़ पड़े। सुबह सात बजे से दो घंटे तक चले इस अभियान में हर कोई मावठे को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे रहा था। श्री सुराणा के निर्देश पर हेरिटेज नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने भी स्वच्छता के लिए अपना श्रमदान किया। इस दौरान आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने भी अपनी टीम के साथ श्रमदान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^