श्रम बाजार में पुरुषों-महिलाओं की कमाई में फर्क 100-51 का: संयुक्तराष्ट्र
07-Mar-2023 09:10 PM 3600
नयी दिल्ली/ न्यूयार्क , 07 मार्च (संवाददाता) संयुक्तराष्ट्र ने कहा है कि रोजगार और मजदूरी के मामले में दुनिया में महिलाओं की स्थिति में पिछले दो दशाक में भी कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है और कुल मिलाकर अगर पुरुष श्रमिक को काम के एक डालर मिलते हैं तो महिला को 51 सेंट ( एक रुपये की तुलना में 51 पैसे) से संतोष करना होता है। गरीब और कम आय वाले देशों में यह फर्क और भी बड़ा है। यूएन ने मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘ आईएलओ की एक अद्यतन रिपोर्ट से दिखता है कि रोजगार, काम की दशा और पारिश्रमिक में फर्क के मामले में महिलाओं की स्थिति में पिछले दो दशक में एक प्रकार से कोई सुधार नहीं हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^