शिवसेना ( शिंदे) राजस्थान में भाजपा के समर्थन में करेगा चुनाव प्रचार-गुढ़ा
10-Apr-2024 09:17 PM 5389
जयपुर, 10 अप्रैल (संवाददाता) शिवसेना (शिंदे) के नेता एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा है कि राजस्थान में उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूरा सहयोग देगी और उसके समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी। श्री गुढ़ा ने भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर के साथ यहां गुरुवार को प्रेेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिव सेना प्रमुख (शिंदे) एकनाथ शिंदे के साथ भाजपा की जो बात हुई है उसी के अनुसार हम भाजपा को पूरा समर्थन देंगे और सहयोग करेंगे वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में चुनाव प्रचार के लिए जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^