शिवराज ने विनोद दुआ के निधन पर दुख व्यक्त किया
04-Dec-2021 11:21 PM 8118
भोपाल, 04 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि पत्रकार विनोद दुआ के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद दुआ ने विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^