शिवराज ने स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
10-Oct-2022 10:30 PM 1880
भोपाल, 10 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में 36 वें राष्ट्रीय खेलों में मलखंब स्पर्धा में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता को स्वर्ण पदक और रोप मलखम्ब में रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव का अवसर है। उन्होंने सिद्धि गुप्ता को प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपने राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ऐसे ही निरंतर इस पारंपरिक खेल को आगे बढ़ाती रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^