शिवराज ने सपत्नीक भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
05-Oct-2022 08:54 PM 4058
उज्जैन, 05 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सपत्नीक यहां श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँच कर भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री चौहान ने उज्जैन जिला सहित प्रदेश एवं देशवासियों से अपील की कि वे श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने भगवान श्री महाकाल से लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की। पं.प्रदीप गुरू ने पूजा-अर्चना सम्पन्न करवाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सबका कल्याण हो, सबका मंगल हो, देश-प्रदेश से सारे मतभेद मिट जायें, सब एक दिशा में देश की प्रगति और विकास के रास्ते पर जायें और हमारा देश विश्व गुरू बने। उन्होंने सपत्नीक भगवान महाकाल की पालकी के नगर भ्रमण में भी शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^