शिवराज ने संत हिरदाराम की पुण्यतिथि पर नमन किया
21-Dec-2022 10:18 PM 5157
भोपाल, 21 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत हिरदाराम की पुण्य-तिथि पर नमन किया। उन्होंने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार संत हिरदाराम वर्ष 1948 में सिंध के नवाबशाह से पुष्कर आए थे। वे वर्ष 1950 से पुष्कर में मानव-सेवा को समर्पित रहे। वर्ष 1962 में संत जी का आगमन राजधानी भोपाल के उप नगर बैरागढ़ में हुआ। मानव-सेवा के पुजारी संत हिरदाराम ने वर्ष 1965 में यहीं पर छोटी सी कुटिया बना ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^