शिवराज ने कूनो सेंचुरी में चीतों को छोड़ा
18-Feb-2023 07:31 PM 5683
श्योपुर, 18 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में चीतो की वापसी से अब जैव विविधता की टूटी कडी जुड गई है। श्री चौहान कूनों सेंचुरी में दक्षिण अफ्रीका से आये 12 चीतों में से दो चीतों को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह की गरिमामयी मौजूदगी में पिंजरों से छोड़ा गया। जैसे ही मुख्यमंत्री ने पिंजरे से चीते को छोडा वह बाडे में विचरण करने लगा। क्वांरटाईन पीरियड खत्म होने के बाद इन्हें स्वछंद विचरण के लिए आजाद किया जायेगा। छोडे गये चीतों को देखने के लिए कूनों ने भारी तादाद में लोग उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^