शिवराज ने कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक जताया
15-Dec-2021 05:07 PM 5494
भोपाल, 15 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज राष्ट्र ने वरुण सिंह के रुप में अपने वीर सपूत को खो दिया है। श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से ग्रप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदैव गर्व, वीरता, प्रोफेशनलिज़म एवं समर्पण के साथ मां भारती की सेवा की। उनके सेवा और समर्पण को कभी भुलाया न जा सकेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^