शिवराज ने बड़ोदरा पहुंचकर विधायक सुलोचना रावत की कुशलक्षेम जानी
15-Dec-2022 06:52 PM 5969
भोपाल, 15 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जोबट विधायक सुलोचना रावत की कुशलक्षेम जानने गुजरात के बड़ोदरा पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ोदरा के अस्पताल के चिकित्सकों से श्रीमती रावत के स्वास्थ्य तथा उपचार की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री चौहान ने ट्वीट किया ‘बहन सुलोचना शीघ्र स्वस्थ हों और अपने कर्त्तव्यों का पूर्व की भांति उत्साह के साथ निर्वहन करें, यही भगवान महाकाल से प्रार्थना है।’ विधायक श्रीमती सुलोचना रावत का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से उन्हें इलाज के लिए बड़ोदरा रेफर किया गया था। मुख्यमंत्री ने बड़ोदरा के अस्पताल में उपचाररत जोबट की बहन श्रीमती साजिदा शेख की भी कुशल-क्षेम जानी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^