शिवराज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु लिए अनेक निर्णय
08-Mar-2023 11:03 PM 6796
भोपाल, 08 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने के साथ बहन-बेटियों के उत्थान के लिए अनेक निर्णय लिये हैं। कक्षा 10वीं के बाद उच्चतर, माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता के लिये पाठ पढ़ाया जायेगा, जो महिला उन्मुखी होगा। उन्होंने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^